0 0
Read Time:3 Minute, 38 Second
Valentine Day 2022: वेलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मानाया जाता है। जैसा हम जानते है की यह प्यार और रोमांस का त्योहार है। इस दिन लोग अपने प्रेमी-प्रेमिका या पार्टनर को गिफ्ट और संदेश भेजते हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों का सवाल रहता है कि ये त्योहार कब और क्यों मनाया जाता है और इसकी कहानी क्या है। यहां हम आपको इन्ही सारे सवालों के जवाब दे रहे है।

वेलेंटाइन डे की असली कहानी ( Real story of valentines day in hindi )

वेलेंटाइन डे संत वेलेंटाइन के नाम पर मनाया जाता है। संत वेलेंटाइन रोम का रहने वाला था। लेकिन संत वेलेंटाइन को लेकर एक मत नहीं है। इसे लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं लेकिन सबसे ज्यादा प्रचलित कहानी रोमन के राजा क्लॉडियस और संत वेलेंटाइ की है। संत वेलेंटाइन का कहना था की प्रेम एक नैसर्गिक भावना है। और किसी को इससे रोका नहीं जा सकता है। संत वेलेंटाइन शादी विवाह पर पाबन्दी के खिलाफ थे। क्लॉडियस ने अपने सैनिकों की शादी पर रोक लगा दी थी। लेकिन संत वेलेंटाइन ने कई सैनिकों को शादी के लिए तैयार किया और उनकी शादी कराई। इससे सम्राटबेहद गुस्से में आकर संत वेलेंटाइन को गिरफ़्तार करवा लिया। संत वेलेंटाइन को 14 फरवरी सन 269 में फांसी लगवा दिया गया तब से उन्ही के याद में प्रेम का यह महा पर्व वेलेंटाइन मनाया जाता है। और फिर धीरे धीरे यह पूरी दुनिया में फैल गया। लेकिन एक खास वजह ये भी है की इसी महीने में बसंत का आगमन होता है ,जिसे ऋतुराज कहा जाता है। इस ऋतू में रंग बिरंगे फूल खिलते है ,और वातावरण में मादकता छा जाता है।

वेलेंटाइन डे की शुरुआत कैसे हुई ( How did valentine day start in hindi )

यह त्योहार एक रोमन त्योहार से आगे बढ़ा। रोम में एक त्योहार मनाते थे जिसका नाम था ‘Lupercalia’ इस समय वहां गर्मियों का मौसम शुरू होता है। इस त्योहार में लड़के एक बॉक्स से लड़कियों के नाम की चिट निकालते थे। त्योहार के दौरान ये जोड़ गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बनते थे । और कभी-कभी शादी भी कर लेते थे। बाद में वहां के चर्च में इसे क्रिश्चियन त्योहार के रूप में और संत वेलेंटाइन की याद में मनाया जाता है।

कैसे मनाते हैं वेलेंटाइन डे ( How to celebrate Valentine’s Day in hindi )

इस त्योहार को आप घर में बने कार्ड्स, मिठाई, गुलाब, रोमांटिक डेट, दोस्तों के साथ समय बिताकर मना सकते हैं। इसके अलावा भी इसे मनाने के कई तरीके हैं। आप रोमांटिक डिनर या लंच पर जा सकते हैं या किसी रोमांटिक स्थान पर समय बिता सकते हैं।

About Post Author

Pihu

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Spread the love
download free ebooks and audio books Previous post free ebooks download in PDF and Audio
Khesari Lal Yadav Bhojpuri hit song Next post Khesari Lal Yadav Bhojpuri hits song of 2023

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *