18 नवंबर एक ऐतिहासिक दिन

18 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1727 – महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की। शहर के वास्तुकार बंगाल के विद्याधर चक्रवर्ती थे।

1738 – फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1772 – पेशवा माधवराव प्रथम का निधन हुआ और उनके छोटे भाई नारायण राव ने गद्दी संभाली।

1833 – हाॅलैंड और बेल्जियम के बीच जोनहोवेेन संधि पर हस्ताक्षर।

1839 – फ़्रांसी साम्राज्य के विरुद्ध अलजीरिया की जनता का दूसरा आंदोलन आरंभ हुआ जिसका नेतृत्व अब्दुल क़ादिर बिन मोहयुद्दीन ने किया।

1903 – अमेरिका और पनामा के बीच हुई संधि के तहतें नहर निर्माण का विशेषाधिकार दिया।

1909 – अमेरिका ने निकारागुआ पर हमला किया।

1918 – उत्तरपूर्वी यूरोपीय देश लातविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1928 – पहली बार मिकी माउस अपनी फिल्म स्टीमबोट विली के साथ बड़े पर्दे पर दिखा।

1948 – बिहार की राजधानी पटना के निकट स्टीमर ‘नारायणी’ दुर्घटनाग्रस्त होने से 500 लोग डूबे।

1951 – ब्रिटिश सेना ने मिस्र के इस्मालिया क्षेत्र पर कब्जा किया।

1956 – मोरक्को ने स्वतंत्रता हासिल की।

1959– आईएनएस विराट को ब्रिटिश रॉयल नेवी में कमीशंड किया गया था।

1963 – अमेरिकी टेलीफोन कंपनी बेल सिस्टम्स दुनिया के सामने पहला ऐसा फोन लाई जिसमें बटन वाला डायलिंग पैड था।

1972 – बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया।

1978 – ‘पीपल्स टेंपल’ पंथ के गुरू जिम जोंस ने सैकड़ों अनुयाइयों संग, जोंसटाउन, गयाना में सामूहिक खुदकुशी की।

1989 – लगभग 50 हज़ार लोगों ने बुल्ग़ारिया के शहर सोफ़िया में राजनीतिक सुधार की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया था।

1993 – दक्षिण अफ्रीका के 21 राजनीतिक दलों ने नए संविधान को स्वीकार किया, इसके तहत मताधिकार का दायरा बढ़ाया गया।

1994 – संयुक्त राष्ट्र ने फ़िलिस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को मान्यता प्रदान की।

2005 – उत्तर कोरिया के मानवाधिकार रिकार्ड पर संयुक्त राष्ट्र चिन्तित।

2008- केन्द्र सरकार ने वैश्विक आर्थिक मंदी से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में 50,000 करोड़ रुपये देने का निर्णय किया।

2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त एमएखान का निलम्बन जारी रहने का आदेश दिया।

2008 – भारत व मिश्र के बीच पाँच समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

2013 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।

2017– भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता ‘मिस वर्ल्ड 2017‘ का ख़िताब।

18 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1910 – बटुकेश्वर दत्त – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।

18 नवंबर को हुए निधन

1835 – कर्नल टॉड – अंग्रेज़ अधिकारी एवं इतिहासकार, जिसे राजस्थान के इतिहास का मार्ग सर्वप्रथम प्रशस्त करने का श्रेय दिया जाता है।

1893कनिंघम – एक ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री, जिसे “भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता” कहा जाता है।

1962 – शैतान सिंह, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक ।

2017 – ज्योति प्रकाश निराला – ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय वायु सेना के शहीद गरुड़ कमांडों में से एक थे।

18 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व व्यस्क दिवस ।

ज्योति प्रकाश निराला – { ‘अशोक चक्र’ सम्मानित} शहीदी दिवस ।

महान क्रान्तिकारी बटुकेश्वर दत्त जयन्ती।

राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14 से 20 नवम्बर) ।

नवजात शिशु सप्ताह (15 से 21 नवम्बर )।

Spread the love