5 दिसम्बर को हुई महत्वपूर्ण घटनाएं

5 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1657 – शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने खुद को बादशाह घोषित किया।

1917 – रूस में नई क्रांतिकारी सरकार गठन तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम।

1943 – जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया।

1946 – भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।

1950 – सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना।

1971 – भारत ने बंगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।

1974 – माल्टा गणराज्य घोषित।

1989 -मुलायम सिंह यादव पहली बार (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने।

1992 – भारत के अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में स्थित बाबरी मस्जिद का विवादास्पद ढांचा गिरा दिया गया। इसके साथ ही भारत के अनेक हिस्सों में दंगे भड़क उठे।

1993 – मुलायम सिंह यादव पुन: (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने थे।

1997 – भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, इटली में पोम्पेली और हम्रयूलेनियम स्थल, पाकिस्तान में शेरशाह सूरी निर्मित रोहतास का क़िला और बांग्लादेश में सुंदरवन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया।

1998 – रूस 2002 में भारतीय नौसेना को ‘क्रिवाक श्रेणी’ के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत देने पर सहमत।

1999 – चेचेन्या में रूस ने अस्थायी तौर पर सेना तैनात करने की घोषणा की।

1999 – भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।

2000 – अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।

2003 – राष्ट्रकुल देशों के शासनाध्यक्षों का चार दिवसीय सम्मेलन अबुजा में प्रारम्भ।

2005 – एक नये क़ानून द्वारा ब्रिटेन में समलैंगिक पुरुष (गे) और समलैंगिक स्त्री (लेस्बियन) का वैध सम्बन्ध स्थापित करने की मान्यता दी गयी।

2008 – रूस के राष्ट्रपति दामित्री मे देवेदेव ने अगली पीढ़ी की परमाणु अभियांत्रिकी को भारत के साथ संयुक्त रूप से विकसित करने का प्रस्ताव किया।

2008 – काँग्रेस ने अशोक चाव्हाण को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की।

5 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

1872 – भाई वीर सिंह – आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि थे।

1894 – जोश मलीहाबादी, भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि ।

1894 – एच. सी. दासप्पा- भारत के क्रांतिकारियों में से एक।

1905 – शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला – जम्मू और कश्मीर के क्रांतिकारी नेता ।

1932– नादिरा – हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री।

1938– रघुवीर चौधरी- गुजराती साहित्यकार।

1969 – अंजलि भागवत – भारत की प्रसिद्ध महिला निशानेबाज़ हैं।

5 दिसंबर को हुए निधन

1924– एस. सुब्रह्मण्य अय्यर, स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता।

1941 – अमृता शेरगिल – प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार।

1950 – अरबिंदो घोष – भारतीय लेखक ।

1951 – अवनीन्द्रनाथ ठाकुर, प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार।

1955– मजाज़, प्रसिद्ध शायर ।

1961 – कैप्टन गुरबचन सिंह सालारिया, परमवीर चक्र से सम्मानित।

2013– दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न सम्मानित – नेल्सन मंडेला।

2016 – जयललिता – तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी की प्रसिद्ध नेता थीं।

5 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

योगी श्री अरविंद घोष स्मृति दिवस ।

कैप्टन श्री गुरबचन सिंह सालारिया शहीदी दिवस (परमवीर चक्र से सम्मानित) ।

अन्तर्राष्ट्रीय स्वयं सेवी दिवस ।

डॉ. भीम राव अम्बेडकर स्मृति दिवस।

Spread the love