13 नवंबर ये महत्वपूर्ण घटनाये घटी थी

Current Affairs की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1839 – अमेरिका की पहली दासता विरोध पार्टी ‘लिबर्टी पार्टी’ का न्यूयॉर्क में गठन किया गया।

1851 – लंदन और पेरिस के बीच टेलीग्राफ कनेक्शन स्थापित किया गया।

1864 – यूनान के नए संविधान को स्वीकार किया गया।

1946 – मैसाच्युसेट्स में प्राकृतिक बादल से पहली बार कृत्रिम बर्फ बनाई गई।

1950 – तिब्बत ने चीनी आक्रमण के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र में अपील की।

1968 – पाकिस्तान में जुल्फिकार अली भुट्टो को गिरफ्तार किया गया।

1970 – बांग्लादेश में एक भीषण चक्रवात आया जिसमें लगभग दो लाख लोग हताहत हो गये। इस चक्रवात से भारी आर्थिक हानि भी हुई।

1971 – अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान नासा द्वारा भेजा गया यान मरीनर 9 मंगल ग्रह की कक्षा में पहुँचा और मंगल ग्रह का चक्कर लगाया।

1975 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एशिया के चेचक मुक्त होने की घोषणा की।

1987 – कंडोम के पहले विज्ञापन को ब्रितानी टीवी पर प्रसारित किया गया।

1994 – स्वीडेन ने यूरोपीय संघ में शामिल होने पर सहमति जताई।

1997 – सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया।

1998 – चीन के विरोध के बावजूद दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की।

2004 – अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के निर्माण के लिए चार साल का समय निर्धारित किया।

2005 – आतंकवाद के सफाये और दक्षिण कोरिया को विकसित आर्थिक विश्व के मानचित्र में शामिल करने के लिए क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने के भारत के आह्वान पर सहमति के साथ दक्षेस का 13वाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न व दक्षेस का 14वाँ शिखर सम्मेलन भारत में करने का निर्णय।

2007 – कॉमनवेल्थ ने देश में आपात काल हटाने के लिए पाकिस्तान को 10 दिनों का समय दिया।

2007 – आस्ट्रेलिया में आयोजित एशिया पैसिफ़िक स्क्रीन अवार्ड में भारतीय फ़िल्म ‘गांधी माई फ़ादर’ को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला।

2008- ‘असम गण परिषद’ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई।

2014 – भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच में 264 रनों की पारी खेलकर रिकार्ड बनाया जो एकदिवसीय पारी में सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने 173 गेंदों की अपनी पारी में 33 चौके और नौ छक्के लगाये।

नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1743 – फ़्रांसीसी रसायन शास्त्री ऐंटोडन लौरेन डी लेवोज़िये का जन्म हुआ। उनको फ्रांस की क्रान्ति के विरोध के कारण 1794 ईसवी में फॉसी दे दी गयी।

1831 – स्कॉटलैंड के भौतिकशास्त्री तथा गणितज्ञ मैक्सवेल का जन्म हुआ।

1873 – मुकुन्द रामाराव जयकर – प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, समाजसेवक, न्यायाधीश, विधि विशारद तथा संविधानशास्त्रज्ञ थे।

1892 – राय कृष्णदास, कहानीकार, गद्यगीत लेखक।

1917 – मुक्तिबोध गजानन माधव, प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि।

1945 – प्रियरंजन दासमुंशी – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष थे।

13 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

सूर्य षष्ठी व्रत (छठ पूजा बिहार)।

महाराजा श्री रणजीत सिंह जयन्ती ।

विश्व दयालुता दिवस { World Kindness Day }