सियासी दलों ने करोड़पति और दबंगों को टिकट थमाया

तेलंगाना:चुनावी राजनीति में स्वच्छता लाने की बात हर राजनीतिक मंच से कही जाती रही है। लेकिन जब चुनाव जीतने की बात आती है तो हर राजनीतिक दल करोड़पति और अपराधीयों पर ही अपना भरोसा जताता है। तेलंगाना राज्य के विधानसभा चुनाव में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है चुनाव के लिए उतरे 1821 […]

Read More

ताजमहल के लिए उमड़ी पर्यटकों की भीड़ व्यवस्थाएं हुईं फेल

आगरा: ताजमहल पर रविवार को उमड़ी पर्यटकों की भीड़ ने एक बार फिर भीड़ प्रबंधन के उपायों पर सवाल खड़े कर दिए। दोपहर बाद प्रतियोगी परीक्षा देने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंच। इसके बाद शाम तक ताज के दोनों गेटों पर लंबी कतारें लगी रहीं। शाम तक 35 हजार से अधिक पर्यटकों ने […]

Read More

राजस्थान के रण में लड़ाई दिलचस्प हुई

राजस्थान: राजस्थान का चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में है। अगले दो दिन के बचे चुनाव प्रचार में कांग्रेस और भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। तो वंही भाजपा नेता मान रहे हैं कि जनता में वसुंधरा राजे और उनकी सरकार को लेकर विरोधी लहर है। लेकिन पूरे राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जनता […]

Read More

अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत

नई दिल्ली: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए उन्हें और उनके 6 अन्य साथियों को 2012 के एक केस से बरी कर दिया है। दरअसल 2012 में जब यूपीए-2 की सरकार थी तो कथित कोयला घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल और उनके 6 साथियों ने तत्कालीन पीएम डॉ. […]

Read More

बुलंदशहर भीड़ हिंसा का मुख्य आरोपी है बजरंग दल का नेता

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गोकशी के शक में हिंसा ऐसी भड़की तीन गांवों की भीड़ जान लेने पर उतारू हो गई। गोकशी के शक के बाद भड़की हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और एक आम नागरिक की मौत हो गई। इतना ही नहीं, उपद्रवियों ने पुलिस चौकी फूंक दी और दर्जनों वाहनों […]

Read More

जब नाकाम पुलिस होती है तो बदनाम सरकार होती है- नीतीश कुमार

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पुलिस का काम अपराधियों को पकड़ना है, लेकिन जब पुलिस वाले अपराधी को नहीं पकड़ पाते तो तब सरकार बदनाम होती है। उन्होंने बिहार पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के उद्घाटन के मौके पर कहा कि लोगों का भरोसा बनाए रखना आप लोगों की जिम्मेवारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार […]

Read More

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ सीबीआई का एक्शन

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय द्वारा सीबीआई को दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ पंजीकृत मामले में मुकदमा चलाए जाने के लिए मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को दिल्ली के पटियाला हाऊस कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने 24 अगस्त, 2017 को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन […]

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना का घर चोरी हुआ

छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2022 तक देश में कोई भी बेघर नहीं रहेगा, सभी को घर मुहैया करवा दिया जाएगा. एसा दावा केन्द सरकार करती है तो वंही इसमे भ्रष्टाचार रुकने का नाम नही ले रहा है लेकिन उनके इस दावे का भ्रष्ट अधिकारी भ्रष्टाचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. […]

Read More

मारो-मारो के नारे के साथ ली जांबाज इंस्पेक्टर की जान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गोकशी के शक में हिंसा ऐसी भड़की कि तीन गांवों की भीड़ जान लेने पर उतारू हो गई। हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और एक आम नागरिक की मौत हो गई। इतना ही नहीं, उपद्रवियों ने पुलिस चौकी फूंक दी और दर्जनों वाहनों को आग के लगा दिया. […]

Read More

प्याज बेचकर किसान ने मोदी को दान किए रुपये

महाराष्ट्र: केंद्र सरकार द्वारा किसानों की दशा सुधारने के तमाम दावे किए जाते हैं, लेकिन उनके दुखों का अंत नहीं हो रहा है। महाराष्ट्र में जब एक प्याज किसान को अपनी फसल प्रति किलो एक रुपये से कुछ ज्यादा दाम पर बेचने को मजबूर होना पड़ा। तो विरोधस्वरूप किसान ने प्याज के बदले मिले 1064 […]

Read More

हिंदमहासागर में चीन की हलचल पर बोले एडमिरल सुनील लाम्बा

नई दिल्ली/चेन्नई हिन्द महासागर में चीन की हलचल – हिंद महासागर क्षेत्र में हाल के वर्षों में चीन की हलचल तेजी से बढी है। भारतीय नौसेना को पल पल की जानकारी है और पूरी सतर्कता के साथ नजर भी रखी जा रही है । नौसेना दिवस से एक दिन पहले सोमवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल […]

Read More

ज्योतिरादित्य बोले, सिंधिया परिवार से सीखे भाजपा कि कैसे मंदिर बनाते हैं

राजस्थान: कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि राजनीति में धर्म और जाति होनी चाहिए। किसी व्यक्ति का धर्म उसका व्यक्तिगत मामला है। उन्होंने कहा कि भाजपा को शोर मचाने की और यह कहने की आदत है कि ‘कसम गीता की, मंदिर वहीं बनाएंगे’ पर तारीख नहीं बताएंगे। उन्होंने कहा […]

Read More

यूपी में कानून-व्यवस्था खराब, हो रहे फर्जी इनकाउंटर-अखिलेश यादव

लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था बेहद खराब है। यहां फर्जी इनकाउंटर किए जा रहे हैं। और सरकार को किसानो कि नहीं मील मालिकों की फिक्र है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा […]

Read More

सरकार ने हवाई पट्टी की बिजली काटी

इटावा: बिजली बिल का भुगतान न होने पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने इटावा के सैफई हवाई पट्टी की बिजली काट दी है। पिछले साढ़े चार साल से एक करोड़ रुपया का बकाया था। कई बार नोटिस के बाद भी बकाया जमा न करने पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने समाजवादी गढ़ में […]

Read More

मुझे जिताओ, बाल विवाह कराओ-भाजपा प्रत्याशी

राजस्थान: में चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रत्याशी बौखलाहट में अजीबो-गरीब वादों पर उतर आए हैं। यहां तक की समाज के लिए श्राप बन चुकी परंपराओं के नाम पर भी वोट मांगने पर भी गुरेज नहीं रहा है। पाली जिले के एक भाजपा प्रत्याशी का जिन्होंने जोश-जोश में न केवल पार्टी के मुसीबत खड़ी कर दी […]

Read More

राज ठाकरे बोले, हिंदी अच्छी है, लेकिन राष्ट्रीय भाषा होना ठीक नहीं

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने आज मुंबई में कहा कि हिंदी एक सुंदर भाषा है, लेकिन इसका राष्ट्रभाषा होना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभाषा को लेकर कभी कोई निर्णय नहीं लिया गया। हिंदी की तरह ही मराठी, गुजराती, तमिल आदि भी इसी देश की भाषाएं हैं। उन्होंने रोजगार को […]

Read More

हिम्मत है तो स्कूल-अस्पताल रैली करके दिखाओ-केजरीवाल

फरीदाबाद: तिगांव की अनाज मंडी से आम आदमी पार्टी ने रविवार को हरियाणा में अपने पांव जमाने को शंखनाद कर दिया। स्कूल-अस्पताल जनसभा के नाम से आयोजित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की यह रैली पूरी तरह से चुनावी मोड पर रही। फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह पहली जनसभा थी। […]

Read More

बजरंगबली का नाम, अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी को लिया निशाने पर

कानपुर: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा के चुनावी मुद्दों के सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि वह बंदर भगाने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए कह रहे हैं। तो चुनावी सभावो में घूमकर हनुमानजी की जाति भी बता रहे है। उन्होंने कहा कि चुनाव का […]

Read More

प्रधान से विवाद के बाद युवक को गोलियों से भूना-आज़मगढ़

आजमगढ़: जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के गांव चक भाई खां में रविवार रात साढ़े नौ बजे एक समारोह के दौरान प्रधान और समर्थकों के साथ हुए विवाद में युवक को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले आया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपियों की तलाश […]

Read More

सीएम योगी आदित्यनाथ दिखाया काला झंडा

सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा दिए गए हनुमानजी की जाती के बयांन का मामला संत टोन का नाम नहीं ले रहा है तो वंही दो युवकों सीएम की सुरक्षा में सेंध फ्लीट के बीच में घुस गए और काले झंडे दिखाने लगे। दोनों युवकों सीएम के हनुमानजी को लेकर दिए गए बयान से नाराज थे। […]

Read More

सांड़ ने ली मासूम की जान, जमीन पर पटका, पेट में घुसा दिया सींग

आगरा: योगी सरकार में जंहा स्लाटर हॉउस बंद हो गया है तो वंही उत्तर प्रदेश में आवारा जानवरों की संख्या बढ़ती जा रही है। और आवारा जानवर आये दिन कोई न कोई घटना को अंजाम दे रहे है। आगरा के बरहन में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां सात साल के मासूम बच्चे […]

Read More

खजांची को भेंट की घर की चाबी, बोले- देश को बांटने की हो रही साजिश-अखिलेश यादव

कानपुर: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी के कानपुर देहात में खजांची नाथ के जन्मदिन के अवसर पर सरदारपुरवा गांव में पहुंचे । नोटबंदी के दौरान झींझक स्थित एक बैंक के बाहर जन्मे खजांची नाथ को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जन्मदिन के उपलक्ष्य में आवास भेंट करने की घोषणा की थी। […]

Read More

उपेंद्र कुशवाहा छोड़ सकते हैं एनडीए, पीएम मोदी से मुलाकात न होने से खफा

पटना: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) और केंद्रीय मंत्री अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के लिए एनडीए को छोड़ना आसान नहीं है। तो वंही पार्टी के भीतर और बाहर एकमत नहीं है। माना जा रहा है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद ही कुशवाहा मंत्री पद से इस्तीफा देंगे। तो राजनीतिक गलियारों से […]

Read More

जोगी और मायावती के करिश्मे पर टिकी भाजपा की नज़र-छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में चौथी बार सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा उम्मीदें लगे बैठी है तो वंही राज्य में अजित जोगी की पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस, बसपा और सीपीआई के गठबंधन के प्रदर्शन पर भी टिकी हैं। गौरतलब है कि राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव की तरह ही करीब 76 फीसदी मत पड़े हैं। लेकिन, पिछले […]

Read More

अब एसटी आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार बोले- हनुमान जी अनुसूचित जनजाति के थे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमान जी को ‘दलित’ समुदाय का बताने के बाद अब छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय ने हनुमान जी को अनुसूचित जनजाति (आदिवासी) समुदाय का बताया है। नंद कुमार साय गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में […]

Read More

आ गयी भारत की सबसे तेज़ चलने वाली ट्रेन

नई दिल्ली भारतीय रेलवे कीं पहली बिना इंजन वाली ट्रेन ने स्पीड के मामले में नया रेकॉर्ड बनाया है । ट्रेन 18 ट्रायल के दौरान 180 किलोमीटर प्रति घंटे सै ज्यादा की स्पीड से दौडी और इस तरह यह देश की सबसे तेज दौड़नै वाली ट्रेन बन गई है ।इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 220 […]

Read More

चौकीदार का कुत्ता भी चोर से मिल गया है-सिद्धू

राजस्थान: कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। सिद्धू ने राफेल डील का मुद्दा उठाते हुए कहा कि चौकीदार का कुत्ता भी चोर से मिल गया है। अक्सर भावनाओं में बह कर बेकाबू हो जाने वाले पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू मतदाताओं से कहा कि […]

Read More

महाराष्ट्र सरकार को अब शिरडी के साईं बाबा का सहारा

महाराष्ट्र: शिरडी के साईंबाबा मंदिर ट्रस्ट ने महाराष्ट्र सरकार को सहारा दिया है। साईंबाबा मंदिर ट्रस्ट ने महाराष्ट्र सरकार को निलवांडे सिंचाई परियोजना के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए 500 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज दिया है। इस परियोजना के जरिए अहमदनगर जिले की ज्यादातर तहसीलों की पीने के पानी की जरूरतों […]

Read More

अन्ना हजारे ने दी पीएम मोदी चेतावनी

समाजसेवी अन्ना हजारे ने लोकपाल की नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में हजारे ने चेतावनी दी है कि अगर 2013 में बने लोकायुक्त कानून के आधार पर लोकपाल की नियुक्ति नहीं हुई। तो वह 30 जनवरी से रालेगण सिद्धी में अनशन शुरू करेंगे। अन्ना हजारे ने कहा कि सरकार […]

Read More

आंबेडकर भवन से कूदकर किसान ने खुदकुशी की, किसान मुक्ति मार्च में हुआ था शामिल

नई दिल्ली: किसान आंदोलन में हिस्सा लेने दिल्ली आये एक किसान ने शनिवार की सुबह आंबेडकर भवन की तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी की। किसान की पहचान करन सांता (45) निवासी जिला कोल्हापुर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे […]

Read More