जाने कम्बोडिया की प्राचीन राजधानी Yashodharpur के बारे में

Know about the ancient capital of Cambodia, Yashodharpur

यशोधरपुर ( Yashodharpur ) कम्बुज देश (कम्बोडिया) की प्राचीन राजधानी था। आज कल इस नगर नया नाम ‘अंकोरथम ( Angkorthom )’ दिया गया है। कहा जाता है की राजा यशोवर्मा (889-908 ई.) ने इसकी नींव रखी थी।

इस नगर की आकृति के बारे में बात करे तो यह नगर आकार में चौकोर तथा प्रत्येक ओर से दो मील लम्बा था। यशोधरपुर 330 फुट चौड़ी परिखा से घिरा हुआ और ऊँचे प्राकार से परिवेष्टित था। यह सुन्दर इमारतों और मन्दिरों से सुसज्जित था, जिसमें 150 फुट ऊँचा बयोन मन्दिर सर्वाधिक सुन्दर था। इतना ही नहीं यशोधरपुर अपने समय में संसार के सबसे सुन्दर नगरों में गिना जाता था।

Angkor wat temple दुनिया का सबसे बड़ा हिन्दू धार्मिक स्मारक है। ये स्मारक इंडिया में नहीं बल्कि कंबोडिया ( cambodia )मे है। Angkor Wat मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा हिन्दू धार्मिक स्मारक है। जाने क्या है खासियत ? हम आप को बता दे की यह मंदिर 62.66 हेक्टेयर(1,626,000 वर्ग मीटर; 402 एकड़)में फैला हुआ है। भारत से ही नहीं बल्कि देश विदेश भी लोग इस भव्य विशाल स्मारक को देखने के लिए पहुंचते है।

यदि आप इस विशाल स्मारक तथा यहाँ की मंदिरो का दर्शन करना चाहते है तो आप को दी गयी जानकारी को जरूर पढ़नी चाहिए। Online Angkor Pass या Angkor wat tickets कहां से और कैसे खरीदें ?

अगर आप ये जानना चाहते है की अंकोर वाट की कौन कौन सी जगह घूमा जाये तो दिए गए लिंक पर क्लिक करो।

Spread the love