Saraswati Mata Aarti

जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता आरती के बोल Saraswati Mata Ki Aarti “Jai Saraswati Mata mai Jai Saraswati Mata” lyrics in Hindi and English. सरस्वती माता की पूजा और उनकी आराधना के लिये हम आरती सरस्वती गाते है।

देखे आज का चौघड़िया

सरस्वती माता की आरती जय सरस्वती माता सुबह और संध्या पूजा के साथ साथ किसी विशेष त्यौहार या उत्सव पर सरस्वती माता को प्रसन्न करने के लिये गा सकते है।

जन्म कुंडली से जाने अपने जीवन के बारे में।

You can download Saraswati Mata Ki Aarti in MP3, Audio, Video, PDF free Download.

आने वाले प्रमुख त्यौहार देखे Festival Calendar.

सरस्वती मां की आरती

जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥
॥ जय सरस्वती माता…॥

चन्द्रवदनि पद्मासिनि, द्युति मंगलकारी।
सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी॥
॥ जय सरस्वती माता…॥

बाएं कर में वीणा, दाएं कर माला।
शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला॥
॥ जय सरस्वती माता…॥

देवी शरण जो आए, उनका उद्धार किया।
पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया॥
॥ जय सरस्वती माता…॥

विद्या ज्ञान प्रदायिनि, ज्ञान प्रकाश भरो।
मोह अज्ञान और तिमिर का, जग से नाश करो॥
॥ जय सरस्वती माता…॥

धूप दीप फल मेवा, माँ स्वीकार करो।
ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो॥
॥ जय सरस्वती माता…॥

माँ सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे।
हितकारी सुखकारी, ज्ञान भक्ति पावे॥
॥ जय सरस्वती माता…॥

जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥

पूजा और किसी भी त्यौहार पर हिन्दू देवी देवताओ की आरती लिरिक्स का एक मात्र स्थान – आरती संग्रह