छत्तीसगढ़ : अखिलेश ने कहा, शपथ ग्रहण के एक घंटे के अंदर किसानों का कर्ज माफ होगा

अखिलेश ने कहा, शपथ ग्रहण के एक घंटे के अंदर किसानों का कर्ज माफ होगा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज छत्तीसगढ़ में पाली तानाखार में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अध्यक्ष श्री हीरा सिंह मरकाम के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन है और प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो शपथ ग्रहण के एक घंटे के अंदर किसानों का कर्ज माफ होगा।

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज छत्तीसगढ़ में पाली तानाखार में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अध्यक्ष श्री हीरा सिंह मरकाम के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन है और प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो शपथ ग्रहण के एक घंटे के अंदर किसानों का कर्ज माफ होगा। उन्होंने कहा भाजपा और कांग्रेस के नेता सब एक दूसरे से मिले हुए हैं और गरीबों, किसानो, नौजवानों की किस्मत बनाने में उनकी कोई रूचि नहीं है।


श्री यादव ने कहा कि नक्सलियों से उतना खतरा नहीं है, जितना कि शहरी नक्सलियों से है। शहरी नक्सली देश में जातीय व धार्मिक भेदभाव की बातें करते है। इनका विकास से कोई वास्ता नहीं है। ये लोग देश को बांटने में लगे हैं।


श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के सबसे बड़े नेता का कहना है कि मध्य प्रदेश में प्रतिव्यक्ति आय 12-13 हजार थी जो 15 सालों के भाजपा राज के बाद अब 90 हजार से अधिक हो गई है। हम पूछते हैं किसकी आय 90 हजार है।


श्री यादव ने कहा कि बैंक में जमा पैसा, देश के उद्योगपति लूटकर देश से बाहर चले गए। इन लोगों को पहले कांग्रेस ने पैसा दिया था फिर भाजपा की सरकार ने देश से भागने का मौका दे दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कुल 54 प्रत्याशी उतारे गए हैं जिनमें 18 सीटों पर समाजवादी और 36 सीटों पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कोरबा में 3 सीटों पर सपा और एक पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी चुनाव लड़ रही है।


श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई नारा देते है सबका साथ, सबका विकास। जब सबने साथ दिया तो फिर सबका विकास क्यों नहीं हुआ है? उनके इस विकास से आदिवासी, गरीब महिलाएं छूट गई हैं। भाजपा झूठ बोल रही है। अगर सूरज निकलता है तो सभी को बराबर रोशनी मिलती है, हवाएं भेदभाव नहीं करती हैं तो ये जो कुछ दिन की सरकारें हैं, वे भेदभाव क्यों करती है? सरकार ऐसी बने जो भेदभाव न करें यह काम समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी करेगी।

Spread the love