अखिलेश यादव ने बताया भाजपा का चुनावी मुद्दा क्या है

अखिलेश यादव ने बताया भाजपा का चुनावी मुद्दा क्या है

मंगलवार को सुबह भाजपा पर कटाक्ष करते हुए और उसकी चुटकी लेते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर के बताया कि भारतीय जनता पार्टी का चुनावी मुद्दा क्या है. उन्होंने कहा आज भारतीय जनता पार्टी का चुनावी मुद्दा है विपक्ष, विपक्ष और चौकीदार. इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि भाजपा के प्रचारक कौन है? जिसमे  राज्यपाल, सरकारी एजेंसियां और मीडिया पर निशाना साधा. इसके अलावा भाजपा की चुनावी रणनीति क्या है? सोशल मीडिया, नफरत और पैसा.

उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी बताया कि भाजपा 5 सालों में क्या उपलब्धि हासिल की है? उन्होंने बताया की भीड़ तंत्र, किसानों का अपमान और बेरोजगारी ये तिन इनकी 5 साल की उपलब्धियां है. उन्होंने बताया कि इनके पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है. ये बस नफरत की राजनीति करने जानते हैं और जनता को बहका ने जानते हैं .

 

Spread the love