मध्य प्रदेश में अखिलेश यादव ने बताई वजह, क्यों नहीं हो पाया गठबंधन सपा, बसपा और कांग्रेस के बीच।

सपा, बसपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन क्यों नहीं हो पाया, इसका जवाब खुद अखिलेश यादव ने एमपी विधानसभा चुनाव में आखिर कार दे ही दिया है।

लखनऊ : सपा, बसपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन क्यों नहीं हो पाया, इसका जवाब खुद अखिलेश यादव ने एमपी विधानसभा चुनाव में आखिर कार दे ही दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है और उन्होंने कहा कि तीनों दलों के प्रस्तावित गठबंधन में कांग्रेस बसपा को शामिल करने के लिए तैयार नहीं थी। जिस वजह से गठबंधन नहीं बन पाया। सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘हमने कांग्रेस से कहा था कि मध्यप्रदेश में लड़ाई बड़ी है और इस लड़ाई में जीत हासिल करने के लिए बसपा को भी साथ लीजिए, लेकिन कांग्रेस सपा से तो गठबंधन करने को तैयार थी, लेकिन बसपा के साथ वो कोई समझौता नहीं करना चाहती थी। ‘

एमपी चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव ने दिए संकेत, कहा- अभी चुनाव खत्म नहीं हुए हैं

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा की कांग्रेस के अड़ने की वजह से ही मध्यप्रदेश में गठबंधन नहीं हो पाया। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह दावा भी किया कि अगर कांग्रेस का मध्य प्रदेश में सपा, बसपा एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के साथ गठबंधन होता तो इसे कुल 230 सीटों में से 200 से ज्यादा सीटें मिलती। अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर निशाना भी साधा और 2014 के बाद तमाम राज्यों में भाजपा सरकार आने के पीछे कांग्रेस की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया और उन्होंने कहा, ‘गठबंधन न करके कांग्रेस ने हमें आलोचना का अवसर दे दिया है. अब हम उनकी नाकामियां बताएंगे’.

Spread the love