कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बोले, सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ होगा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बोले, सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ होगा

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देखे जा रहे पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के रुझानों और नतीजे मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी जश्न मना रही है। कांग्रेस ने लंबे समय बाद जीत का स्वाद चखा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह जीत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की है। और सरकार का गठन होते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

राहुल गाँधी कहा कि तेलंगाना में, मिजोरम में हमारी हार हुई। वहां जो जीते उन्हें मैं बधाई देता हूं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुश्किल हालात में मेहनत की उसके लिए दिल से धन्यवाद। यह जीत किसानों की है। युवाओं की है। छोटे दुकानदारों की है। अब बदलाव का समय है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम ने रोजगार का जो वादा किया वह पूरा नहीं हुआ। किसानों के साथ जो वादा किया वह पूरा नहीं हुआ। हम जहां जीते हैं, वहां ऐसी सरकार देंगे उसपर लोग गर्व करेंगे। मुख्यमंत्री कौन बनेगा यह बड़ा मुद्दा नहीं है। इसे आसानी से सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि BJP शासित राज्यों में कांग्रेस का उभरना बीजेपी के लिए मुश्किल है।

Spread the love