मोदी जी राफेल पर जवाब दीजिए, नहीं तो आप सुनते जाएंगे देश का ‘चौकीदार चोर’ है: शत्रुघ्न सिन्हा

मोदी जी राफेल पर जवाब दीजिए, नहीं तो आप सुनते जाएंगे देश का 'चौकीदार चोर' है शत्रुघ्न सिन्हा

कोलकाता में शनिवार को हुए यूनाइटेड इंडिया रैली में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा की “मोदी जी आप  राफेल पर जवाब दीजिए, नहीं तो आप सुनते जाएंगे देश का ‘चौकीदार चोर’ है ।” कोलकाता में रैली को संबोधित करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा जी ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया और सरकार की जन विरोधी नीतियों और सरकार की जुमलो की किताब खोलकर रख दी और कहा की लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है अभी और जुमलो की बारिश होने वाली है। उन्होंने कहा की ये एसा समय है की बीजेपी कुछ भी वादा करेगी लेकिन आप अपनी आख कान खुली रखना। शत्रुघ्न सिन्हा जी ने कहा की “जहा पे नदी नहीं बहती वहां पे पुलिया बनवाने का भी वादा कर देगी वर्तमान केंद्र सरकार।” शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा की पहले के ज़माने में लोकशाही थी लेकिन अब इस ज़माने में तानाशाही है। ये नहीं चलेगा।

इतना ही नहीं उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि जब हमारे प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री थे, तब जीएसट का विरोध किया था। अब खुद ही लागू कर डाला। उन्होंने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि जब आप छिपाएंगे तो जनता कहेगी कि चौकीदार चोर है। आप छिपाते क्यों हैं, लोगों को बताते क्यों नहीं। ? कब तक लोग कहते रहेंगे चौकीदार चोर है, चौकीदार चोर है।

जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अभी वायदे करवा लीजिए। यहां कद्दावर नेता आए हैं। मैं केजरीवाल जी को सुनकर चार्ज होता हूं। खड़गे जी की बात को सुनता हूं, उन्होंने सही बात कही कि अभी एकता की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि वह जनहित में काम करते रहे हैं। उन्होंने पूर्व पीएम दिवंगत अटल बिहारी वाजपेई के समय के भाजपा की प्रशंसा की, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार की आलोचना की। राहुल गांधी की बड़ाई करते हुए कहा कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष ने तीन राज्यों में जीत दिलाकर कमाल कर दिया।

उन्होंने कहा कि हमें एकजुट रहना चाहिए। मतभेद हों, लेकिन मनभेद ना हो। एकता का यह शो हमें उम्मीद दे रहा है। मैं ममता बनर्जी को बधाई देता हूं।

Spread the love