नहीं रहे बॉलीवुड के पान सिंह तोमर ( इरफान खान ) , मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ निधन

No more Bollywood Paan Singh Tomar (Irrfan Khan), died at Kokilaben Hospital in Mumbai

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और बॉलीवुड के पान सिंह तोमर कहे जाने वाले  इरफान खान (Irrfan Khan) का निधन हो गया है। बीते दिनों उन्हें खराब स्वास्थ्य को लेकर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था।  इरफान खान की इस खबर के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक के लहर दौड़ गई है।

हम आप बता दे की साल 2018 में इरफान खान (Irrfan Khan) को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। इस बीमारी के इलाज के लिए इरफान खान लंदन भी गए थे और करीब साल भर इलाज कराने के बाद वह वापस भारत लौटे थे। 

इतना  ही नहीं  हम आप को बता दें कि इरफान खान (Irrfan Khan) की मम्मी सईदा बेगम का राजस्थान में कुछ दिनों पहले ही निधन हो गया था।  लॉकडाउन के कारण इरफान खान अपनी मम्मी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे। उनको वीडियो कॉल के जरिए ही अपनी मम्मी का अंतिम दर्शन करना पड़ा था।

आप को मालूम होगा की इरफान खान (Irrfan Khan) अपने इलाज के कारण काफी दिनों तक बॉलीवुड से भी दूर रहे थे।  हालांकि, लंदन से स्वस्थ होकर लौटने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की और अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग भी की थी। एक्टर की यह फिल्म इसी साल 13 मार्च को रिलीज हुई थी, जिसमें इरफान खान के साथ राधिका मदान और एक्ट्रेस करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म के कॉन्सेप्ट तो दर्शकों का दिल जीता ही था, साथ ही इरफान खान की एक्टिंग भी लोगों को काफी पसंद आई थी।

Spread the love