आज के दिन यानी 14 नवंबर को रचा जाने वाला इतिहास

14 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1533 – स्पेन के खोजकर्ताओं ने दक्षिणी अमरीका के उत्तर पश्चिम में स्थित एक्वाडोर का पता लगाकर उसे अपने उपनिवेश में शामिल कर लिया।

1681 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।

1896 – नियाग्रा फाल पर विद्युत उर्जा केंद्र की स्थापना की गई।

1904 – किंग सी जिलेट ने जिलेट रेजर ब्लेड का पेटेंट कराया।

1908 – अल्बर्ट आइंस्टीन ने प्रकाश का क्वांटम सिद्धांत पेश किया।

1910 – अमेरिका के नोरफ्लोक से हवाई जहाज ने समुद्र पोत से उड़ान भरी।

1918 – चेकोस्लोवाकिया गणराज्य की स्थापना हुई और टीजी मासरिक राष्ट्रपति बने।

1921 – कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ स्पेन की स्थापना हुई।

1922 – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा शुरू किया। वह ब्रिटेन में रेडियो प्रसारण करने वाली पहली संस्था बनी।

1936 – डॉन ब्रैडमैन ने 21000 दर्शकों के सामने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दक्षिण अफ्रीका बनाम विक्टोरिया के मैच में 192 रन बनाये।

1955 – कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) का उद्घाटन किया गया।

1957 – प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस की आधिकारिक घोषणा की गई।

1974 – अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की स्थापना पेरिस में की गई।

1984 – नासा ने नाटो 3डी उपग्रह का प्रक्षेपण किया।

1999 – संयुक्त राष्ट्र एक माह के भीतर अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को सं.रा. अमेरिका या किसी तीसरे देश को न सौंपने के कारण तालिबान पर प्रतिबंध लागू, राष्ट्रमंडल सम्मेलन (डरबन, दक्षिण अफ़्रीका) द्वारा पाकिस्तान को निलम्बित करने की घोषणा।

2006 – भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एंटी-टेरेरिज्म मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जतायी।

2008 – मून इम्पैक्ट प्रोब चाँद की सतह पर उतरा।

14 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1889 – पंडित जवाहरलाल नेहरू, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री का जन्म इलाहाबाद में हुआ।

1971 – आॅस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का जन्म हुआ। इसके नाम 96 टेस्ट में 5570 रन, 416 विकेट और 287 वनडे में 9619 रन, 472 विकेट है।

14 नवंबर को हुए निधन

1716 – वेल्हम लाएबनिटज़ नामक जर्मन गणितज्ञ और दर्शनशास्त्री का 70 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

1967 – भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के प्रथम कप्तान सी.के. नायडू का निधन हुआ।

1977 – भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद – प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक थे।

1982 – भूदान आंदोलन शुरू करने वाले आचार्य विनोबा भावे जी का निधन हुआ था।

2008 – पूर्व केन्दीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेताअजीत पांजा का निधन।

2010 – लक्ष्मीचंद जैन – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।

2013 -हरिकृष्ण देवसरे, प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

सहस्रार्जुन / सहस्रबाहु जयन्ती ।

विश्व मधुमेह / डायबिटीज दिवस ।

पण्डित जवाहरलाल नेहरू जयन्ती ( बाल दिवस ) ।

राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह ( 14 से 20 नवम्बर)।

Spread the love