अखिलेश यादव ने कहा- कानून व्यवस्था सुधारना इनके बस की बात नहीं

अखिलेश यादव ने कहा- कानून व्यवस्था सुधारना इनके बस की बात नहीं

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के दावों के बावजूद प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण नहीं है। भाजपा सरकार स्वयं कानून व्यवस्था से खिलवाड़ कर रही है. साथ ही प्रदेश का माहौल बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार है।

अखिलेश ने अपने बयान में कहा कि अपनी अक्षमता को छिपाने के लिए सरकार अफसरों पर ठीकरा फोड़ने रही है। जिससे से कुछ हासिल होने वाला नहीं है। कानून व्यवस्था के मामले में रोज-रोज बैठकें और आधी रात तक गश्त के तमाम निर्देशों का नतीजा सिफर ही रहा है।

अखिलेश यादव ने आरोप है कि भाजपा के नेता, विधायक, सांसद और मंत्री तक अपराधियों को प्रोत्साहन देते रहे हैं। थानों में पुलिस पर हमला, पुलिस को धमकियां देनावालों पर भी नियंत्रण नहीं है। यहां तक कि अभियुक्तों को जबरन छुड़ाने का काम करने वालों पर भी भाजपा का नियंत्रण नहीं है तो प्रदेश में कानून व्यवस्था पर नियंत्रण की बात बेमानी ही है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में जिस तरह से भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर बना रही है, वह चिंताजनक है। भाजपा ने संविधान में दिए गए मूल अधिकारों से भी खिलवाड़ किया है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने की साजिशें और व्यापारियों का अपहरण, निर्दोष लोगों का एनकाउंटर और मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं ने प्रदेश में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

Spread the love