अखिलेश यादव ने उन्नाव की रेप पीड़िता को इंसाफ के लिए लखनऊ विधानसभा के सामने धरना प्रदर्सन किया

Akhilesh Yadav staged protest against Unnao in front of Lucknow assembly for justice

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आज उन्नाव की रेप पीड़िता के निधन पर विधानभवन के मुख्यद्वार के समक्ष तथा पार्टी मुख्यालय पर शोकसभा के आयोजन में दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई। इसमें दर्जनों विधायक एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शोकसभा में शामिल हुए। शोक प्रस्ताव में रेप पीड़िता की दर्दनाक मौत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मृतक आत्मा की शांति तथा परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई।

उन्नाव से भयंकर हो सकता है अंजाम, रेप पीड़िता को गवाही न देने की मिली धमकी

इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी मुख्यालय में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्नाव की रेप पीड़िता को हम बचा नहीं पाए, यह दुःख की बात है। हम बेटी को न्याय नहीं दे पाए। राज्य सरकार बहू-बेटियों की जान की सुरक्षा तथा सम्मानपूर्वक जीने की गारंटी देने में पूर्णतया विफल है। हर रोज राज्य के किसी न किसी जनपद में बच्चियों-छात्राओं की हत्या, बलात्कार की घटनाएं घटित हो जाती है। जबसे राज्य में भाजपा की सरकार बनी है कानून व्यवस्था का संकट गहराता गया है। पूरी दुनिया में प्रदेश की बदनामी हो गई है। यह राज्य हत्या प्रदेश बनकर रह गया है। इसलिए मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी को जाना होगा। अन्यथा अराजकता से राज्य की जनता को मुक्ति नहीं मिलेगी।

100% क्राइम कम होने की गांरटी तो भगवान राम भी नहीं ले सकते – योगी सरकार में मंत्री

योगी सरकार पर हमला करते हुए यादव जी  ने कहा कि भाजपा के समर्थन एवं संरक्षण में अपराधियों को प्रश्रय मिला हुआ है। विगत ढाई वर्ष से अधिक समय भाजपा सरकार का बीत चुका है। हजारों फर्जी मुठभेड़ में मारे गए हैं। शिक्षक, व्यापारी, बेरोजगार नौजवान, किसान, गरीब सबका जीवन संकट में है। हजारों शिक्षामित्र आत्महत्या कर चुके हैं। प्रदेश सरकार जनता के लिए भार बन गई है।

हम आप को बता दे की अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 तथा 1090 वूमेन पावर लाइन की व्यवस्था की थी लेकिन उसे भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। लोकभवन और राज्य पुलिस मुख्यालय से अपराधों पर नियंत्रण के बजाय अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। पीड़ितों के साथ अन्याय किया जा रहा है। लोकभवन और पुलिस मुख्यालय से न्याय नहीं मिल सकता है। भाजपा ने प्रदेश का विनाश कर दिया है। रोजगार नहीं है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है।

यादव ने कहा कि भाजपा समाज में खाई पैदा करना चाहती है। भाजपा का भ्रम फैलाने वाला एजेण्डा कामयाब नहीं होगा। विकास का रास्ता वही है जो समाजवादी पार्टी ने अपनाया था। भाजपा ने कोई काम नहीं किया। यह लोकतंत्र के साथ धोखा है।

Spread the love