भाजपा रावण की उपासक है, राम की नहीं-ममता बनर्जी

भाजपा रावण की उपासक है, राम की नहीं-ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस:तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी भगवान के नाम पर वोट बटोरने का काम नहीं करती है। ममता ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘भाजपा रावण की पूजा करते हैं, राम की नहीं, वे लोगों को बांटने का प्रयास करते हैं।’

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख भाजपा पर निसाना साधते हुए कहा की भाजपा भगवान राम के नाम पर लोगों को बांटने का प्रयास करती है। ‘‘वे राम की बात करते हैं, हम देवी दुर्गा की पूजा करते हैं, भगवान राम ने भी दुर्गा पूजा की थी।’’ आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी ‘सर्वधर्म’ की बात करती है और वह धर्म के आधार पर लोगों में भेदभाव करना नहीं जानती। हम वोट पाने के लिए भगवान का नाम नहीं बेचते है।

रविवार को हजारों भक्त विश्व हिन्दू परिषद की धर्मसभा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे थे।जिसमें मंदिर निर्माण की चर्चा हुई। इसमें शिवसेना प्रमुख ने मन्दिर निर्माण कि तारीख की घोषणा करने पर घेरा तो वँही ममता ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया और दावा किया कि इसकी जनधन योजना जल्द ही ‘सबसे बड़ा घोटाला’ साबित होगी। और भाजपा भगवान राम की नहीं बल्कि ‘रावण की उपासक’ है।

Spread the love