भाजपा कार्यकर्ताओं ने जौनपुर जिले के कई गांवों में पदयात्रा की

जौनपुर :भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मंडलों में पदयात्रा निकालकर आमजन को केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी दी। करंजाकला क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला पदयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने योजनाओं के बारे में बताया।

करंजाकला

जौनपुर लोकसभा के करंजाकला मण्डल स्थित मीरपुर, चौकीपुर, रामपुर, जमीन हिसामपुर गांव में प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने पदयात्रा के तहत जनसम्पर्क किया। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव आमजन तक सरकार योजनाएं पहुंचा रही है।

खुटहन

खुटहन के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय के नेतृत्व में पिलकिछा और उदयीपुर दीपी गांव में पदयात्रा निकाली गयी। जिलाध्यक्ष ने अपूर्ण आवासों और शौचालयों को तत्काल पूर्ण कराये जाने का निर्देश बीडीओ को दिया।

बदलापुर

बदलापुर के अनुसार भाजपाइयों ने पदयात्रा निकालकर सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं को जनता के बीच रखा। विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने मरगूपुर गांव में हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा का शुभारंभ किया।

मछलीशहर

मछलीशहर के अनुसार भाजपा नेता राकेश जायसवाल के आवास से पद यात्रा निकाल केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया। मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में पद यात्रा निकाली गई।