29 और 30 नवंबर को दिल्ली में किसान करेंगे विशाल प्रदर्शन

29 और 30 नवंबर को दिल्ली में किसान करेंगे विशाल प्रदर्शन

29 और 30 नवंबर को दिल्ली में किसान करेंगे विशाल प्रदर्शन। बताया जा रहा है की दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों की संख्या में किसान देशभर से जुट रहे हैं । सभी किसान एक बैनर के तले करेंगे आंदोलन जिसका नाम “किसान मुक्ति मार्च” है।

इस आंदोलन के आयोजकों मेें स्वराज इंडिया और जय किसान आंदोलन की मुख्य भूमिका है। आंदोलन का मुख्य मुद्दा यह है की किसानों के फसल का पूरा दाम दो और किसानों का पूरा कर्ज माफ करो। आंदोलन को मजबूत और दृढ बनाने के लिए स्वराज इंडिया के राष्ट्रिय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने किसानो का आवाहन करते हुए कहा की प्रदर्शन में शामिल होइए और जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेकिए। किसानों की व्यापक एकता बनाने के लिए हरियाणा के करीब दर्जन भर जिलों में जा रहे हैं और किसानों को हजारों की संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान कर रहें हैं।

Spread the love