विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद अब ऐसा दिखेगा सियासी नक्शा

विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद अब ऐसा दिखेगा सियासी नक्शा

लखनऊ: भाजपा के दिग्गज नेताओं ने कई मंचों से ‘कांग्रेस-मुक्त भारत’ की बात कह चुके हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा की कोशिश भी यही थी मगर चुनावी नतीजों ने भाजपा के सपने पर बुरी तरह से पानी फेर दिया है।

लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में जनादेश ने साबित कर दिया कि जनता के सामने किसी की कोई बिरासत नहीं। बीते साढ़े चार साल में कांग्रेस ने सीधी जीत हासिल की है जिन राज्यों पर भाजपा का कब्जा था।
इससे पहले कांग्रेस ने पंजाब चुनाव जीता लेकिन वहां भाजपा और अकाली दल की गठजोड़ सरकार थी।

वहीं कर्नाटक में कांग्रेस ने जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाई। ऐसे में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में जबर्दस्त जीत का परचम लहराया है। कांग्रेस ने न सिर्फ 2019 की लड़ाई का दरवाजा खोल दिया है बल्कि उसमें जान भी ला दी है। मध्यप्रदेश में भी बसपा और सपा के साथ के बाद कांग्रेश की सरकार बनना तय हो चुका है।

इन पांच राज्यों के नतीजों में बीजेपी की बुरीतरह हार हुई है। वंही कांग्रेस ने अपना परचम 2019 के लिए भी खोल दिया है।

Spread the love