बिहार में राम विलास पासवान ने राबड़ी देवी को कहा अंगूठा छाप, बेटे तेज प्रताप ने दिया बड़ा बयान

बिहार में राम विलास पासवान ने राबड़ी देवी को कहा अंगूठा छाप, बेटे तेज प्रताप ने दिया बड़ा बयान

NDA सरकार के केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के एक बयान पर विवाद मच गया है। दरअसल बात ये है की उन्होंने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का नाम तो नहीं लेकिन उन्हें कथित रूप से अंगूठा छाप कह दिया था। राम विलास पासवान के इस बयान पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए राबड़ी के बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया। हम आप को बता दे की तेज प्रताप ने कहा कि वह इस मामले में राम विलास पासवान का घेराव करेंगे। पासवान ने एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान एनडीए नीत केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को 10 फीसदी आरक्षण का विरोध करने को लेकर आरजेडी पर निशाना साधा था। पासवान ने बिना नाम लिये कहा था कि “वे रास्ट्रीय जनता दल (राजद) सिर्फ नारेबाजी करते हैं और एक अंगूठाछाप को मुख्यमंत्री बनाते हैं.” जैसा की सभी को पता है की 1997 में राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने चारा घोटाला के मामले में गिरफ्तारी का सामना करने पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए अपनी पत्नी राबडी देवी को मुख्यमंत्री बनाया था जिन्होंने कम औपचारिक शिक्षा प्राप्त की है।

हम आप को बता दे की रामविलास पासवान  के इस बयान पर उनकी बेटी आशा पासवान ने भी पिता द्वारा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता राबड़ी देवी पर की गयी टिप्पणी को लेकर विरोध जताते हुए माफी की मांग की थी और धरने पर बैठ गई थीं। आशा ने कहा कि उनके पिता ने यह बयान देकर राबड़ी देवी को अपमानित किया है इससे हम सभी महिलाएं दुखी हैं। उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘मेरी मां भी अनपढ़ थीं जिसके कारण पिता (पासवान) ने उन्हें छोड़ दिया। हम आप को बता दे की आशा पासवान रामविलास की पहली पत्नी राजकुमारी देवी की पुत्री हैं।

Spread the love