सपा प्रदेश अध्यक्ष के फ्लैट में चोरी, योगी सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद

सपा प्रदेश अध्यक्ष के फ्लैट में चोरी, योगी सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज नहीं है। आम जनता डर और दहशत के साये में जीने को विवश है। लखनऊ में प्रदेश सपा अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के विधायक निवास स्थित फ्लैट में चोरी साबित करती है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इतना ही नहीं शामली में यूपी 100 पुलिस वाहन से खींच कर भीड़ द्वारा हत्या की घटना शर्मनाक और दुखद है।

अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश का कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है। अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। हत्या, लूट, बलात्कार से प्रदेश में अराजकता व्याप्त है। खास कर  जेल में अपराधियों की दबंगई चलती है और फिरौती, वसूली एवं अवैध खनन पर कोई लगाम नहीं है। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में बुरी तरह से विफल रही है। अपनी सरकार की बदहाल व्यवस्था ठीक करने की जगह मुख्यमंत्री समेत भाजपा सरकार दूसरे राज्यों के दौरे पर है।

Spread the love