कारगिल में शहीद हुए ब्रजलाल की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में नसीरपुर के गांव नगला छवरैया में आयोजित किया गया है। प्रतिमा का अनावरण सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने किया।
प्रतिमान के अनावरण के बाद मुलायम और अखिलेश ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पिता-पुत्र ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
मुलायम सिंह यादव ने कहा भाजपा को हराने की ताकत सिर्फ समाजवादियों में ही है। 2019 का चुनाव बहुत ही महत्वपूर्व चुनाव है। भाजपा जमकर पैसा बांट रही है। लेकिन जीत पसीना बहाने वाले समाजवादियों को ही मिलेगी।
बुलंदशहर की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर की घटना मुख्यमंत्री की ठोको नीति का नतीजा है। भाजपा से सावधान रहने की जरूरत है।

भाजपा की ‘ठोको नीति’ का नतीजा है बुलंदशहर की घटना-अखिलेश यादव
Advertisement
Advertisement