उत्तरांचल निकाय चुनाव में हुआ BJP का सुपड़ा साफ

उत्तरांचल निकाय चुनाव में हुआ BJP का सुपड़ा साफ

उत्तरांचल में हल ही में हुए चार निकाय सीटों के चुनाव में से भाजपा को तीन सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ा है जबकि दो स्थान पर भाजपा तीसरे स्थान पर खिसक गई। ऊखीमठ नगर पंचायत में ही वह अपनी साख बचाने में सफल रही। कांग्रेस प्रतिष्ठित रुद्रप्रयाग नगर पालिका सीट पर भाजपा को पटखनी देकर जीत दर्ज करने में सफलता हासिल कि जबकि अन्य दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्यासी ने जीत दर्ज की। जिले की सबसे प्रतिष्ठित रुद्रप्रयाग नगर पालिका सीट पर कांग्रेस बड़े अंतर से भाजपा को हराने में सफल रही।

इस सीट पर भाजपा के दिग्गजों ने पूरी ताकत झोंक दी थी, भाजपा के जनपदस्तरीय बड़े नेता दिन रात पार्टी के प्रत्याशी को जिताने में जुटे हुए थे, इसके बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी गीता देवी ने भाजपा प्रत्याशी सरस्वती त्रिवेदी को 563 मतों से हराने में सफल रही। कांग्रेस प्रत्याशी को 1912 मत जबकि भाजपा प्रत्याशी को केवल 1349 मत ही मिले। वहीं भाजपा की बागी व निर्दलीय सुशीला बिष्ट को 418 मत मिले। जबकि 20 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया और 95 वोट अवैध घोषित किए गए। नगर पंचायत तिलवाड़ा में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें भाजपा से बीरा देवी, कांग्रेस रेखा देवी, निर्दलीय संजू  मैदान में थी।