पोंगल ( Pongal 2021 ) हमारे दक्षिण भारत के तमिल हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। जो हर साल 14 जनवरी को पड़ता है। जैसा की आप जानते है की सूर्य के मकर राशि में जाने पर उत्तर भारत में मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2021) तो दक्षिण भारत राज्य केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में पोंगल त्योहार बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। यहां के लोग सूर्य को अन्न धन का दाता मानकर चार दिनों तक ये उत्सव मनाते हैं। हम आप को बता दे की दक्षिण भारत में धान की फसल को समेटने के बाद खुशी प्रकट करने के लिए पोंगल का पर्व मनाया जाता है और ईश्वर से आने वाली फसल के अच्छे होने की प्रार्थना भी की जाती है।