हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर का विवादित बयान कहा आपसी अनबन हो तो करा देते हैं रेप की FIR

हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर का विवादित बयान कहा आपसी अनबन हो तो करा देते हैं रेप की FIR

हरियाणा : हरियाणा में रेप की बढ़ती घटनाओं पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विवादित बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि रेप और छेड़छाड़ की 80 से 90 फीसदी घटनाएं जानकारों के बीच होती हैं। काफी वक्‍त के लि‍ए इकट्ठे घूमते हैं। एक दिन अनबन हो जाती है तो उस दिन उठाकर के एफआईआर करवा देते हैं कि इसने मेरा रेप किया।

बहुत सी घटनाएं ऐसी होती हैं जिसमें दोनों एकदूसरे को पहले से जानते हैं, बाद में कुछ गड़बड़ होने पर कह देते हैं कि इसने मेरा रेप किया।  हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के इस बयान का कांग्रेस ने विरोध किया है।

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रदेश में रेप की घटनाएं बढ़ी नहीं है और पहले भी रेप होते रहे है आज भी होते हैं लेकिन यह चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री के बयान की कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने विरोध किया है।

सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा है कि महिला विरोधी बयान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

खट्टर इससे पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं और मुख्यमंत्री चुने जाने से पहले ही उन्होंने कहा था कि अगर कोई लड़की शालीन दिखने वाले कपड़े पहनती है तो कोई लड़का उसे गलत ढंग से नहीं देखेगा.

यही नहीं, जब उनसे लड़कियों और लड़कों की आजादी के विकल्प के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “अगर आप आजादी चाहते हैं तो फिर नंगे क्यों नहीं घूमते। स्वतंत्रता सीमित होनी चाहिए. छोटे-छोटे कपड़ों पर पश्चिम का प्रभाव है। हमारे देश की परंपरा में लड़कियों से शालीन कपड़े पहनने के लिए कहा गया है।”

Spread the love