आईपीएल के 12वें संस्करण के लिए हुई नीलामी

आईपीएल के 12वें संस्करण के लिए 18 दिसंबर को जयपुर में खिलाड़ियों की नीलामी का मंच सजा। जिसमें कुल 346 खिलाड़ी शामिल हुए और इनमें से 70 के लिए बोली लगी।

आईपीएल-2019 के लिए नीलामी में तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के लिए सबसे बड़ी बोली लगी। जयदेव उदानकट को राजस्थान रॉयल्स ने 8.4 करोड़ में खरीदा, जबकि वरुण चक्रवर्ती को इतनी ही कीमत में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा। उनादकट के लिए किंग्स इलेवन पंजाब, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स में होड़ लगी थी।

जयदेव उनादकट को पिछली बार राजस्थान रॉयल्स ने ही 11.5 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन इस बार उन्हें रिलीज कर दिया था।

आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे बिके शीर्ष कुछ खिलाड़ियों पर…

जयदेव उनादकट (राजस्थान रॉयल्स) – 8.40 करोड़

और वरुण चक्रवर्ती (किंग्स इलेवन पंजाब) – 8.40 करोड़

सैम करन (किंग्स इलेवन पंजाब) – 7.20  करोड़

कोलिन इन्ग्राम (दिल्ली डेयरडेविल्स) – 6.40 करोड़

मोहित शर्मा (चेन्नई सुपर किंग्स) – 5.00 करोड़

शिवम दुबे (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 5.00 करोड़

अक्षर पटेल (दिल्ली कैपिटल्स)  – 5.00  करोड़

कार्लोस ब्रैथवेट (कोलकाता नाइट राइडर्स) – 5.00 करोड़

मोहम्मद शमी (किंग्स इलेवन पंजाब) – 4.80 करोड़

प्रभसिमरन सिंह (किंग्स इलेवन पंजाब) – 4.80 करोड़

शिमरोन हेटमायर (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 4.20 करोड़

निकोलस पूरन (किंग्स इलेवन पंजाब) – 4.20  करोड़

अक्षदीप नाथ (रॉयल चैलंजर्स बेंगलुरु) – 3.60 करोड़

बरिंदर सरन (मुंबई इंडियंस) – 3.40 करोड़

वरुण आरोन (राजस्थान रॉयल्स) – 2.40 करोड़ रुपये

जॉनी बेयरस्टॉ (सनराइजर्स हैदराबाद) – 2.2 करोड़ रुपये

Spread the love