क्या आपको पता है दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के बारे में – बुर्ज खलीफा

बुर्ज खलीफा का नाम तो आपने सुना ही होगा, दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग है।

बुर्ज खलीफा को पहले बुर्ज दुबई कहा जाता था, बाद में यहां के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायेद अल नह्हान के सम्मान में इसका नाम बुर्ज खलीफा कर दिया गया।

जनवरी, सन् 2010 के अनुसार बुर्ज ख़लीफ़ा दुबई दुनिया की सबसे ऊँची इमारत है।बुर्ज ख़लीफ़ा आठ अरब डॉलर की लागत से छह साल में निर्मित 828 मीटर ऊँची 168 मंज़िला इमारत है।

ये भी पढ़े…स्वदेश लौटते ही अरुण जेटली ने राहुल गांधी की तुलना एक फेल बच्चे से की

बुर्ज खलीफा के मानिल ईमार ने इसका प्रस्ताव साल 2003 में रखा था। जिसका काम साल 2004 में शुरू हुआ और ये 2010 में बनकर तैयार हुआ।

इसका लोकार्पण4 जनवरी,2010को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ किया गया। इसमें तैराकी का स्थान, खरीदारी के लिए बड़े मॉल, ऑफिस, सिनेमा घर सहित सारी सुविधाएँ मौजूद हैं।

इसकी 76 वीं मंजिल पर एक मस्जिद भी बनायी गयी है। साथ ही दुनियाका सबसे ऊंचा स्विमिंग पूल और 122वें मंजिल पर रेस्टोरेंट है।

इसे 96 किलोमीटर दूर से भी साफ-साफ देखा जा सकता है। इसमें दुनिया की सबसे तेज़ चलने वाली लिफ़्ट लगाई गयी है।

और भी जाने…क्या आपको पता है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे मेें

“ऐट द टॉप” नामक एक दरवाज़े के बाहर ऑब्जर्वेशन डेक, 124 वीं मंजिल पर है, जो 5 जनवरी 2010 को खुला।

यह दुनिया में तीसरे सर्वोच्च ऑब्जर्वेशन डेक जो की 452 मीटर यानी 1,483 फुट पर है और दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा दरवाज़े के बाहर ऑब्जर्वेशन डेक है।

बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 828 मीटर यानी की 2716.5 फीट है। यानी की एफिल टॉवर से करीब तीन गुना ज्यादा बड़ा है।

बुर्ज खलीफा को बनाने में करीब 1.5 बिलियन डॉलर खर्च हुआ है।

बुर्ज खलीफा में कुल 163 मंजिल है, जिसमें 58 लिफ्ट और 2957 पार्किंग स्पेस, 304 होटल और 900 अपार्टमेंट्स है।

बुर्ज खलीफा को करीब 12,000 मजदूरों ने मिलकर बनाया। इसे बनाने में लगभग 400,000,000 के बराबर कंक्रीट और लगभग 3000 टन के बराबर एल्युमीनियम लगा है।

बुर्ज खलीफा में एक साथ में करीब 35000 लोगों के रहने की व्यवस्था है।इसकी चोटी से पड़ोसी देश ईरान भी दिखता है।

बुर्ज खलीफा के नाम 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड है, सबसे ऊंची बिल्डिंग, सबसे ज्यादा मंजिल, सबसे ऊंची लिफ्ट आदि उनमे से एक है।

इसमें 37 ऑफिस फ्लोर और 900 अपार्टमेंट हैं।

जमीन से 210 मीटर की ऊंचाई पर 25 मीटर की चौड़ाई का हेलिपैड भी बनाया गया है जिस पर हेलीकॉप्टर उतारा जा सकता है।