भाजपा पूरे देश मे महज 74 सीटों पर सिमट जाएगी – अखिलेश यादव ने किया दावा

भाजपा पूरे देश मे महज 74 सीटों पर सिमट जाएगी - अखिलेश यादव ने किया दावा

सपा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को यह दावा किया कि भाजपा पूरे देश मे महज 74 सीटों पर सिमट जाएगी। भाजपा सत्ता पाने के लिए हर झूठ बोलने के लिए तैयार है। लेकिन इस बार वह पूरे देश में 74 सीटों पर सिमट जाएगी।

इतना ही नहीं हम आप को बता दे की मुलायम सिंह यादव द्वारा नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री की शुभकामना के सवाल पर अखिलेश ने कहा की “संसद में नेता जी ने जो कहा वह शिष्टाचार के लिए था। फ्लोर ऑफ द हाउस पर ऐसी बातें होती हैं। अखिलेश ने कहा की प्रियंका के आने से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उनका आना अच्छी बात है। दो सीटों के साथ कांग्रेस हमारे साथ है। साइकिल पर कई लोग बैठ सकते हैं। यह हमारी समाजवादी साइकिल है।

ये भी पढ़े : अखिलेश यादव ने आजमगढ़ से चुनाव लड़ने का दिया संकेत, कहा समाजवादियों का दूसरा घर आजमगढ़ ही है

हम आप को बता दे की सपा नेता ने कहा, “देश का किसान तकलीफ में है, वह इंतजार में है कि कब वोट डालने का मौका मिले। सीबीआई के मामले में कांग्रेस और भाजपा का गठबंधन कोई नहीं समझ सकता है। मैं तो कहता हूं सीबीआई के मामले में जो भाजपा है, वही कांग्रेस है। डिंपल यादव के चुनाव लड़ने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि चुनाव लड़ने का फैसला डिंपल का था। अपर्णा यादव को लोकसभा टिकट नहीं देने पर उन्होंने कहा कि टिकट के लिए जगह नहीं बची है।

सपा अध्यक्ष ने सपा-बसपा गठबंधन को सबसे बेहतर बताया। मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के सवाल पर जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने तय कर रखा है कि क्या करना है।

ये भी पढ़े : चंद्रशेखर आजाद पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Spread the love